दीपोत्सव का पर्व : डीएम ने नन्हें मुन्नों के संग मनाई दीपावली
बच्चों के साथ बिताए गए ये स्नेहभरे पल भावनात्मक और अविस्मरणीय रहे। शुभ दीपावली पर्व पर नन्हे मुन्ने बच्चों के चेहरे पर मुस्कान खिली।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। दीपावली के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक रामपुर के साथ डीएम रामपुर जोगिंदर सिंह ने राजकीय बाल गृह (शिशु) दत्तक ग्रहण इकाई, रामपुर में अनाथ एवं निराश्रित नन्हें मुन्नों के साथ दीपोत्सव का पर्व हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। बच्चों को मिष्ठान वितरण कर उनके चेहरों पर खुशियों की चमक बिखेरी गई।
इस अवसर पर बच्चों को दीपावली पर्व का महत्व बताया गया कि यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश,असत्य पर सत्य और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है। बच्चों के साथ बिताए गए ये स्नेहभरे पल भावनात्मक और अविस्मरणीय रहे। शुभ दीपावली पर्व पर नन्हे मुन्ने बच्चों के चेहरे पर मुस्कान खिली।

