पुलिस ने 02 तथाकथित ब्लैकमेलर यूट्यूबर को किया गिरफ़्तार

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

ब्लैकमेलिंग और रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार किए गए फर्जी पत्रकार आलम और बाबू केसर को कटघर थाना पुलिस ने जेल भेज दिया हैं,दोनों ही करूला इलाके के निवासी हैं।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। ब्लैकमेलिंग और रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार किए गए फर्जी पत्रकार आलम और बाबू केसर को कटघर थाना पुलिस ने जेल भेज दिया हैं,दोनों ही करूला इलाके के निवासी हैं। मिली जानकारी के मुताबिक़ आरोपी पहले भी वीडियो बनाकर कई लोगों को ब्लैकमेल कर चुके हैं, यहां इन फर्जी पत्रकारों पर कार्यवाही करवाने वाला,शिकायतकर्ता कटघर क्षेत्र के इस्लामनगर निवासी अय्युब खान पीतल का काम करते हैं।

उन्होने थाना कटघर पर प्राथमिकी दर्ज कराई। पीड़ित के अनुसार 50 हजार की रंगदारी व तीन हजार रुपए जेब से निकाल लिए। ताजा मामले में पकड़े गए दोनों फर्जी पत्रकारों का पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। दोनों पत्रकार लोगों को डरा धमकाकर वसूली करते थे।

 जानकारी के मुताबिक़ मुरादाबाद में खुद को पत्रकार बताकर थाने कचहरी में घूमने वाले तथाकथित पत्रकारों की संख्या काफ़ी हैं। इन फर्जी पत्रकारों की गलत हरकतों की वजह से अच्छी छवि वाले, सच्चे, ईमानदार, पढ़े लिखे और असली पत्रकारों की छवि धूमिल होती हैं।

संबंधित समाचार