SIR की प्रकिया में मतदाताओं को रही असुविधा : सांसद रुचि वीरा

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

बुधवार को समाजवादी पार्टी की सांसद रूचि वीरा ने मुरादाबाद में SIR की प्रक्रिया में मतदाताओं को हो रही असुविधा और समस्याओं के बारे में जिला अधिकारी अनुज कुमार सिंह मुरादाबाद को ज्ञापन सौंपा।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद। बुधवार को समाजवादी पार्टी की सांसद रूचि वीरा ने मुरादाबाद में SIR की प्रक्रिया में मतदाताओं को हो रही असुविधा और समस्याओं के बारे में जिला अधिकारी अनुज कुमार सिंह मुरादाबाद को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि बीएलओ मतदाताओं के घर-घर जाकर गणना प्रपत्र नहीं पहुंचा रहे हैं और एक ही स्थान पर बैठकर प्रपत्र बांटे जा रहे हैं। रूचिवीरा ने कहा कि अभी एक हफ्ते का समय बाकी है, लेकिन अभी बहुत कम काम हुआ है।

IMG-20251126-WA0014

लोगों को 2003 की लिस्ट अपना नाम ढूंढने के लिए भटकना पड़ रहा है। और उनको कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि बीएलओ को गणना प्रपत्र के मामले में अनभिज्ञता होने के कारण वह मतदाताओं को सही जानकारी उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं। रूचिवीरा ने कहा कि जनपद के विभिन्न पोलिंग स्टेशनो पर 2003 की मतदाता सूची उपलब्ध नहीं है। और मतगणना प्रपत्र संग्रह की गति अत्यंत धीमी है।

उन्होंने कहा कि मेरे पास लगातार शिकायतें आ रही हैं कि बीएलओ मतदाताओं के फोन नहीं उठा रहे हैं और उनको सही जानकारी नहीं मिल पा रही है।रूचिवीरा ने कहा कि गणना प्रपत्र भी गलत ढंग से अपलोड किए जा रहे हैं और निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर लिस्ट डाउनलोड करने में परेशानी आ रही है। उन्होंने कहा कि लोकाचार के इस महत्वपूर्ण विषय पर संज्ञान लेकर मतदाता हित में एसआईआर की प्रक्रिया की समय अवधि तीन माह बढ़ाई जाए।

Read More रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, बहनोई की साले ने गोली मारकर की हत्या

इस समस्या का समाधान करने के लिए, निर्वाचन आयोग को चाहिए कि वह बीएलओ को प्रशिक्षित करे और मतदाताओं को सही जानकारी उपलब्ध कराए। साथ ही, मतगणना प्रपत्र संग्रह की गति को बढ़ाने और वेबसाइट पर लिस्ट डाउनलोड करने में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए कदम उठाए।

Read More आईसीडी-11 कोडिंग पर कार्यशाला आयोजित

इस ज्ञापन के साथ पूर्व महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू, जिला उपाध्यक्ष हाजी तालिब अंसारी, महिला सभा की जिला अध्यक्ष शीरी गुल, डॉक्टर महमूद, खुशनुद खान, करीम खान, याकूब मलिक, फरीद मलिक, विजयवीर यादव, अमीर अंसारी, आदित्य चौधरी, अब्दुल गनी, असलम पंचायती, शरीफ अंसारी, जिगरी मलिक, फाजिल मालिक आदि लोग मौजूद थे।

Read More जसराना के परिषदीय विद्यालयों के छात्रों ने मनाई होली

इस समस्या का समाधान करने के लिए, निर्वाचन आयोग को चाहिए कि वह बीएलओ को प्रशिक्षित करे और मतदाताओं को सही जानकारी उपलब्ध कराए। साथ ही, मतगणना प्रपत्र संग्रह की गति को बढ़ाने और वेबसाइट पर लिस्ट डाउनलोड करने में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए कदम उठाये।

संबंधित समाचार