नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले को जेल भेजा
सिरसागंज पुलिस ने बेला फुसलाकर नाबालिग लड़की को अपने साथ भाग ले जाने वाले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
नेशनल एक्सप्रेस, सिरसागंज (पवन शर्मा)। सिरसागंज पुलिस ने बेला फुसलाकर नाबालिग लड़की को अपने साथ भाग ले जाने वाले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में थाना सिरसागंज पुलिस ने पैगू अण्डरपास एनएच 19 के पास से अभियुक्त रितिक पुत्र राजेश सिंह निवासी ग्राम अकबरपुर थाना कल्याणपुर जिला समस्तीपुर बिहार हाल पता ग्राम फरूख नगर थाना फरूखनगर जिला गुडगांव हरियाणा को गिरफ्तार किया है।
अभियुक्त नाबालिग लड़की को बहला फैसला कर अपने साथ भाग ले जाने के मुकदमे में वांछित चल रहा था। विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेजा है।
संबंधित समाचार
टॉप न्यूज
मुजफ्फरनगर के चौधरी चरण सिंह स्टेडियम में विधायक खेल स्पर्धा का धमाल, युवाओं ने कुश्ती में दिखाया दम

