राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में जनपद की प्रतिभाओं ने लखनऊ में दिखाया दम

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार, राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान भारत सरकार एवं स्टार्टअप इण्डिया के तत्वाधान में आयोजित सत्र 2024-25 की इन्सपायर अवार्ड मानक योजना की राज्य स्तरीय विज्ञान प्रोजेक्ट प्रदर्शन का आयोजन।

नेशनल एक्सप्रेस, सिरसागंज। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार, राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान भारत सरकार एवं स्टार्टअप इण्डिया के तत्वाधान में आयोजित सत्र 2024-25 की इन्सपायर अवार्ड मानक योजना की राज्य स्तरीय विज्ञान प्रोजेक्ट प्रदर्शन का आयोजन शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ महेन्द्र देव एवं संयुक्त शिक्षा निदेशक विवेक नौटियाल के संयोजन में लखनऊ पब्लिक कॉलेजिएट, रुचि खण्ड-1, शारदा नगर, बंगला बाजार रोड, लखनऊ में आयोजित की गई।

जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक, फिरोजाबाद धीरेन्द्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फिरोजाबाद आशीष कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं जिला सह नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार जैन के टीम लीडर की भूमिका में जनपद की 05 प्रतिभाओं ने प्रतिभाग किया। जिनके मॉडलों का अवलोकन अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा, शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ महेन्द्र देव, संयुक्त शिक्षा निदेशक विवेक नौटियाल एवं अन्य अतिथियों द्वारा किया गया।

इस प्रदर्शनी में उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़ी वैशाल की कु रागिनी , राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नगला बल्ल की कुरिचा , श्री एम डी जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज के वाशु देव ,डिवाइन इंटरनेशनल एकेडमी, सिरसागंज के अरुण प्रताप सिंह , उच्च प्राथमिक विद्यालय उरमुरा के मयंक कुमार ने अपने मॉडल प्रस्तुत किये।

संबंधित समाचार