शिकोहाबाद में नहर में लापता युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

थाना क्षेत्र के भोगनीपुर ब्रांच नहर में एक युवक का शव पानी में तैरता नजर आया जिसके सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नेशनल एक्सप्रेस, शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के भोगनीपुर ब्रांच नहर में एक युवक का शव पानी में तैरता नजर आया जिसके सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त रवि के रूप में हुई है, जो पिछले 24 घंटों से लापता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकोहाबाद निवासी रवि सोमवार को किसी बात से नाराज होकर अचानक घर से चला गया था।

जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई। परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसका शव मंगलवार सुबह स्वामी नगर के निकट भोगनीपुर ब्रांच नहर में तैरते दिखा । शव देखने वाले स्थानीय लोगों ने शव को देख शोर मचाया जिसपर भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया, जिसकी पहचान लापता रवि के रूप में हुई।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी है। युवक की मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई है।

संबंधित समाचार