बिहार का 'सुपरफूड' मखाना वैश्विक पहचान की ओर अग्रसर, पटना में 04-05 अक्टूबर को भव्य महोत्सव

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

बिहार के मखाना को 'सुपरफूड' के रूप में वैश्विक पहचान दिलाने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से, दिनांक 04 और 05 अक्टूबर 2025 को पटना के ज्ञान भवन में "मखाना महोत्सव-2025" का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, बिहार/पटना। कृषि विभाग,बिहार के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि इस दो दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कर-कमलों द्वारा होगा। प्रधान सचिव ने बताया कि यह महोत्सव मखाना से जुड़े किसान,प्रसंस्करण इकाइयों के संचालक, स्टार्ट-अप उद्यमी,उद्योग जगत के प्रतिनिधि,एपेडा, शोधकर्ता और नीति-निर्माताओं को एक साझा मंच प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि शोध संस्थानों और सरकारी योजनाओं के समन्वित प्रयासों के चलते बिहार में मखाना के आच्छादन और उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। 

कृषि विभाग का मुख्य उद्देश्य मखाना की खेती और प्रसंस्करण से जुड़े किसानों एवं उद्यमियों को अधिकतम सुविधा,तकनीकी सहयोग और आर्थिक लाभ पहुँचाना है,ताकि अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण बिहार का मखाना वैश्विक बाजार में अपनी नई पहचान बना सके।

महोत्सव में आने वाले आगंतुकों के लिए कई रोमांचक अनुभव होंगे, जिनमें शामिल हैं:

पाक कला में मखाना के अभिनव प्रयोग।

Read More जहानाबाद में आकाशीय बिजली का कहर, 3 की मौत, दर्जन भर घायल

स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती से जुड़ी जानकारियां।

Read More मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना : 1 करोड़ महिलाओं को मिला लाभ, खातों में 10,000 करोड़ भेजे गए

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और नेटवर्किंग के अवसर।

Read More मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वासंतिक (रबी) महाभियान (2025-26) का किया शुभारंभ

मखाना फूड कोर्ट और मखाना आधारित उत्पादों की भव्य प्रदर्शनी।

किसान बाजार के माध्यम से आगंतुकों को सीधे ताजा मखाना क्रय करने का अवसर।

श्री कुमार ने यह भी बताया कि मखाना की महत्ता को देखते हुए भारत सरकार द्वारा "मखाना बोर्ड" के गठन की अधिसूचना जारी कर दी गई है।यह बोर्ड मखाना के उत्पादन,प्रसंस्करण और निर्यात को बढ़ावा देगा, मखाना उद्योग को सशक्त करेगा और किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित करेगा।प्रधान सचिव ने समस्त बिहारवासियों से आग्रह किया है कि वे 04 और 05 अक्टूबर 2025 को ज्ञान भवन,पटना में आयोजित इस मखाना महोत्सव-2025 में सपरिवार सम्मिलित होकर इस महत्वपूर्ण आयोजन का हिस्सा बनें।

संबंधित समाचार