रसूलाबाद कोतवाली परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

कानपुर देहात थाना रसूलाबाद कोतवाली परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

रसूलाबाद। कानपुर देहात थाना रसूलाबाद कोतवाली परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार शिव दर्शन सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक राम सिंह, कानूनगो कुंवर सिंह, अनिल कुमार और चिरौंजी लाल सहित अन्य अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। समाधान दिवस पर कुल 12 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें सात शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थीं, चार पुलिस विभाग से और एक अन्य प्रकृति की शिकायत थी।
 
अरविंद कुमार, पुत्र शिवकुमार, निवासी कबीर नगर ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी पैतृक जमीन इंदलपुर लालू में सूर्यकांत पुत्र रामकुमार और बटाईदार शब्बीर उन्हें जमीन जोतने से रोक रहे हैं। एक अन्य मामले में, चंदा निवादा निवासी होरी लाल ने बताया कि उनकी गाटा संख्या 1951, रकबा 0.6590 हेक्टेयर भूमि में से सुरेंद्र पुत्र नरेश ने धोखाधड़ी से दो बिस्वा जमीन बेच दी और उस पर खुंटी गाड़ दी। होरी लाल ने अपनी पूरी जमीन वापस दिलाने की मांग की।
नायब तहसीलदार शिव दर्शन सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
 

संबंधित समाचार