नहर किनारे चल रहा था फर्जी पेट्रोल पंप का पुलिस ने किया भंडाफोड़
थाना एका पुलिस टीम और एसटीएफ गौतमबुद्धनगर ने बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त कार्रवाई में नहर किनारे चन्द्रा फिलिंग स्टेशन पर फर्जी पेट्रोल पंप का संचालन कर मिलावटी पेट्रोल–डीजल सप्लाई करने वाले संचालक सहित पाँच अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। थाना एका पुलिस टीम और एसटीएफ गौतमबुद्धनगर ने बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त कार्रवाई में नहर किनारे चन्द्रा फिलिंग स्टेशन पर फर्जी पेट्रोल पंप का संचालन कर मिलावटी पेट्रोल–डीजल सप्लाई करने वाले संचालक सहित पाँच अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 8000 लीटर अधोमानक पेट्रोलियम पदार्थ से भरा टैंकर, मोटा प्लास्टिक पाइप, डीप रॉड और 56,100 रुपये नकद बरामद हुए।
मिली सूचना पर पूर्ति विभाग की टीम, थाना एका पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में टैंकर यूपी 15 सीटी 3530 के जरिए चल रहे मिलावट के पूरे खेल का भंडाफोड़ किया गया। टीम ने मौके पर टैंकर से पेट्रोल टैंक में मिलावटी तेल डालते हुए संचालक और उसके चार साथियों जिसमें पवन गिरी निवासी बुलन्दशहर, सद्दाम निवासी बुलन्दशहर, चन्द्रविजय (संचालक) निवासी शिकोहाबाद, हाल पता जेडा, सर्वेश कुमार निवासी बदायूं और कन्हैया लाल निवासी अलीगढ़ को गिरफ्तार किया।
uttarजांच में सामने आया कि मुख्य आरोपियों पवन गिरी और सद्दाम के खिलाफ कई जनपदों में पहले से गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अन्य तीनों पर भी इसी प्रकरण में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने टैंकर और अवैध पेट्रोलियम पदार्थ जब्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।कार्रवाई करने वाली टीम में पूर्ति विभाग, थाना एका पुलिस तथा एसटीएफ गौतमबुद्धनगर की संयुक्त टीम शामिल रही, जिसमें निरीक्षक, उपनिरीक्षक और कई हेड कांस्टेबलों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल मिलावट माफिया पर बड़ी चोट मानी जा रही है।

