फ़िरोज़ाबाद की पूनम बघेल ने माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई पर फहराया तिरंगा

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जनपद की बेटी ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है। जनपद की बेटी पूनम बघेल ने माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई पर 16000 फीट तक चढ़ाई कर देश का तिरंगा फहराकर जनपद का नाम रोशन किया है।

नेशनल एक्सप्रेस, फ़िरोज़ाबाद (मनीष राजपूत)। जनपद की बेटी ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है। जनपद की बेटी पूनम बघेल ने माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई पर 16000 फीट तक चढ़ाई कर देश का तिरंगा फहराकर जनपद का नाम रोशन किया है। पूनम बघेल फिरोजाबाद की निवासी हैं। उनके पिता राजकिशोर बघेल पेशे से मजदूर हैं, जो अपनी मेहनत से परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

आर्थिक चुनौतियों के बावजूद पूनम ने हिम्मत नहीं हारी और लगातार संघर्ष कर अपने सपने को साकार किया।पूनम वर्तमान में नेहरू इंस्टिट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग, उत्तरकाशी (NIM) से पर्वतारोहण का प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने इससे पहले 2024 में 15,600 फीट की ऊंचाई तक सफलतापूर्वक चढ़ाई की थी।

इस बार उन्होंने सितंबर से शुरू हुए अभियान में हिस्सा लिया, जो 14 अक्टूबर 2024 तक चला।फ़िरोज़ाबाद की यह बेटी आज सभी के लिए प्रेरणा बन गई है। उसके इस साहसिक कारनामे से न सिर्फ जनपद बल्कि पूरा प्रदेश गर्व महसूस कर रहा है।

संबंधित समाचार