पर्यटन मंत्री ने दी जनपद को 14 करोड़ की सौगात, किया लोकार्पण

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

रविवार को जनपद के श्री रामचंद्र पालीवाल ऑडिटोरियम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार जयवीर सिंह द्वारा पर्यटन सहभागिता योजना के अंतर्गत करीब 14 करोड़ रुपए की चार योजनाओं का लोकार्पण किया गया।

फिरोजाबाद। रविवार को जनपद के श्री रामचंद्र पालीवाल ऑडिटोरियम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार जयवीर सिंह द्वारा पर्यटन सहभागिता योजना के अंतर्गत करीब 14 करोड़ रुपए की चार योजनाओं का लोकार्पण किया गया । इस दौरान श्री रामचंद्र पालीवाल ऑडिटोरियम के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण, जनपद में विभिन्न स्थलों पर स्ट्रीट लाइटों की स्थापना, जनपद में वाक् थ्रू ऑप्टिकल इल्यूजन की स्थापना, शिकोहाबाद में सुभाष तिराहे से रेलवे स्टेशन तक तिरंगा लाइटों की स्थापना आदि का उद्घाटन हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री जयवीर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान सदर विधायक मनीष असीजा, टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर, महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर ,महापौर कामिनी राठौर, नगर पालिका अध्यक्ष शिकोहाबाद रानी गुप्ता, जिला अध्यक्ष फिरोजाबाद उदय प्रताप सिंह आदि का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मंत्री जयवीर सिंह ने कहा की भाजपा की डबल इंजन की सरकार में देश प्रगति कर रहा है।

केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लोग लाभ उठा रहे हैं तथा सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ लोगों को मिल रहा है तथा लोगों में खुशी का माहौल है। इस दौरान उन्होंने आई लव जिहाद के मामले पर बताया कि यह मामला कानपुर से शुरू हुआ था जहां पर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आई लव जिहाद लिखने पर कोई मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया है न कोई जेल भेजा गया है लेकिन विपक्ष राजनीति के तहत अशांति फैलाने की मंशा से भ्रम फैला रहा है एक धर्म के लोगों को उकसाने की कोशिश की जा रही है।

जिसका परिणाम बरेली में देखने को मिला। लोगों को वास्तविकता को देखना होगा। वहीं लोकार्पण के बाद मंत्री जी ने शिकोहाबाद तथा जनपद लोगों के वासियों को बधाई दी गई । लोकार्पण के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे ।

Read More सरकारी टंकी पर कब्जे की शिकायत का सचिव द्वारा फर्जी निस्तारण का आरोप 

संबंधित समाचार