रामबाग धाम के विशाल पावन मंच पर श्री राम वनवास एवम दशरथ मरण की लीला का हुआ आयोजन

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

श्री रामलीला नाट्य परिषद चन्दौसी द्वारा शारदीय नवरात्रि के दिन रामबाग धाम के विशाल पावन मंच पर श्री राम वनवास एवम दशरथ मरण की लीला का आयोजन किया गया।

चंदौसी। श्री रामलीला नाट्य परिषद चन्दौसी द्वारा शारदीय नवरात्रि के दिन रामबाग धाम के विशाल पावन मंच पर श्री राम वनवास एवम दशरथ मरण की लीला का आयोजन किया गया। आज की लीला का आयोजन स्व0 सुभाष चंद्र वार्ष्णेय की पुण्य स्म्रति में उनके परिजन दीपक वार्ष्णेय, विपिन वार्ष्णेय हाथरस वाले और समस्त परिवार के द्वारा फीता काटकर सुभारम्भ किया गया।
रामलीला में महाराज दशरथ द्वारा श्री राम जी के राज्याभिषेक की घोषणा की जाती है जहां यह घोषणा मन्थरा (पारुल)नाम की दासी सुन लेती है और महल आके माता कैकयी (चाँदनी)को बताती है और उन्हें राम के विरूद्ध भड़काती है और याद दिलाती है कि आपको दशरथ जी ने दो वरदान दिए हैं तो पहले वरदान में भरत के लिए राजगददी और दूसरे वरदान में राम के लिए चौदह वर्ष का वनवास मांग लो। माता कैकयी ऐसा ही करतीं हैं और महाराज दशरथ को वरदान में यही दोनों माँगती हैं।
पर महाराज दशरथ (राज बिहारी) नही चाहते कि वो राम (प्रतीक)को चौदह वर्ष का वनवास दें परंतु राम को पता चल जाता है और वो पिता को मना लेते हैं और लक्ष्मण (हर्षित) और सीता (प्रियंका) के साथ वन चले जाते हैं। इधर दशरथ जी का देहांत हो जाता है ।केवट (नवीन चौधरी)और निषाद राज (गिरराज किशोर) का अभिनय बहुत ही शानदार रहा। दर्शकों के लिए लकी ड्रा, बम्पर ड्रा और मेघा ड्रा निकाले गए। ओमी लाला फार्म हाउस की ओर से ओमप्रकाश ओमी लाला और कपिल गुप्ता ओ एल एफ़ द्वारा निकाले गए।
श्रीरामलीला नाट्य परिषद की ओर से सभी यजमानों का माला, पटका, पगड़ी, पहना कर सम्मान किया गया। और एक श्री राम चरित मानस तथा गंगोत्री से लाया हुआ पवित्र गंगाजल उपहार स्वरूप भेट की गई। प्रधान गिर्राज किशोर , उप प्रधान अमित अप्पू, संजीव कैथल, प्रदीप शर्मा,ॐ पेंटर,कन्हैया लाल,अमर शर्मा, प्रतीक वार्ष्णेय, हर्षित वार्ष्णेय, किशनपाल मुंशी, राजबिहारी, नवीन चौधरी, कपिल राजा, सिद्धार्थ वार्ष्णेय, ऋतिक वार्ष्णेय, वंश वार्ष्णेय, अमित श्याम , उमंग वार्ष्णेय, कृष्णा डीजे, सोनू, रविगोपाल जी, ऋतिक वार्ष्णेय, प्रबर शर्मा और दिव्यांशु नारायण आदि कलाकार और पदाधिकारी मौजूद रहे। मंच का संचालन अमित अप्पू ने किया।

संबंधित समाचार