लौह पुरुष ने भारत को सुदृढ़ भारत बनाया : विधायक रितेश गुप्ता
एकता और आत्मनिर्भरता के संदेश के साथ यूनिटी मार्च में मुरादाबाद महापौर विनोद अग्रवाल और शहर विधायक रितेश गुप्ता सहित पार्षदों ने सहभागिता कर रैली में शामिल हुए।
नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। एकता और आत्मनिर्भरता के संदेश के साथ यूनिटी मार्च में मुरादाबाद महापौर विनोद अग्रवाल और शहर विधायक रितेश गुप्ता सहित पार्षदों ने सहभागिता कर रैली में शामिल हुए। गुरुवार को सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में मुरादाबाद में आयोजित राष्ट्रीय एकता पद यात्रा का सम्मानित जनों के साथ शुभारंभ किया तथा सक्रिय सहभागिता की।
यह पदयात्रा एक भारत, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त करने के उद्देश्य से आयोजित की गई, जिसमें युवाओं, विद्यार्थियों और नागरिकों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं विकास के प्रति अपने अटूट संकल्प को पुनः दोहराया।
सशक्त, सुदृढ़ और समृद्ध भारत की नींव रखने वाले भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य पर भारतीय जनता पार्टी, मुरादाबाद महानगर द्वारा आयोजित विधानसभा एकता यात्रा में सहभागिता की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश मंत्री डाॅ. चंद्र मोहन के साथ राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रभाव के इस पुनीत संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया।
यह यात्रा हमारे महान राष्ट्र के प्रति अटूट श्रद्धा, एकता और संकल्प का सजीव प्रतीक बनी। जिसने हमें याद दिलाया कि जब हम सब मिलकर आगे बढ़ते हैं, तभी एक भारत, श्रेष्ठ भारत का स्वप्न साकार होता है।सरदार पटेल जी के अदम्य साहस, लौह इच्छाशक्ति और एकजुट भारत के संकल्प से प्रेरणा लेते हुए, हम सबको उनके बताए मार्ग पर चलकर देश की अखंडता, प्रगति और गौरव को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प लेना चाहिए।

