मुरादाबाद के परी रेस्टोरेन्ट में आग लगने से एक की मौत, पुलिस और फायर सर्विस ने किया रेस्क्यू
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने झुलसी रेस्टोरेंट मालिक की मां माया श्रीवास्तव मृत घोषित कर दिया। झुलसे लोगों में से सात का इलाज चल रहा है। होटल में आग लगने की भीषण घटना सामने आई है। जिसमें एक महिला की दम घुटने से मौत हो गई है।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट और उसके ऊपर बने मकान में भीषण आग लग गई। आग चार गैस सिलेंडर फटने से फैल गई। दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घटना के वक्त रेस्टोरेंट में 15-16 लोग मौजूद थे। जिनमें एक महिला की मौत की पुष्टि हुई है।
मौके पर पहुंचकर डीआईजी मुनिराज जी, एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने थाना कटघर क्षेत्रान्तर्गत परी रेस्टोरेन्ट फास्ट फूड एंड कैफे में आग लगने की घटना होने पर घटना स्थल का निरीक्षण कर आग से हुई क्षति एवं संभावित कारणों की जानकारी ली एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु संबंधित को निर्देशित किया। रेस्टोरेंट मालिक प्रदीप श्रीवास्तव समेत कई लोग दूसरी और तीसरी मंजिल से कूदकर निकले।
झुलसे लोगों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने झुलसी रेस्टोरेंट मालिक की मां माया श्रीवास्तव मृत घोषित कर दिया। झुलसे लोगों में से सात का इलाज चल रहा है। होटल में आग लगने की भीषण घटना सामने आई है। जिसमें एक महिला की दम घुटने से मौत हो गई है।
वहीं, करीब 8 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। जिनमें 5 बच्चे भी शामिल हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और दम विभाग की गाड़ी ने करीब 3 घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चला पाया है। दमकल विभाग की टीम और पुलिस मामले की जांच कर रही है। रविवार देर रात एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई, जो देखते-देखते ऊपर के मकान तक फैल गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई लोग झुलसकर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद चार गैस सिलेंडर फट गए। जिससे आग और भड़क उठी।

