लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई की जयंती के उपलक्ष में निकाली पदयात्रा
मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में भारत के प्रथम गृहमंत्री लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जयंती के उपलक्ष्य में दूसरी जनपद स्तरीय पदयात्रा का आयोजन किया गया।
नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (अरशद)। मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में भारत के प्रथम गृहमंत्री लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जयंती के उपलक्ष्य में दूसरी जनपद स्तरीय पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा के.एस. डिग्री कॉलेज मनोहरपुर से यात्रा को हरी झंडी दिखाई गई।
इसके पश्चात जाडस संस्थान अंबेडकर पार्क गागन चौराहा से गुजरकर पदयात्रा ने चरणसिंह चौक पर अपनी यात्रा समाप्त की पदयात्रा को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया एवं पदयात्रा में सैकड़ों युवाओं व कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया लगभग 10 किलोमीटर की।
इस यात्रा में समाज के विभिन्न संगठन राजनीतिक प्रतिनिधि एवं खिलाड़ी शामिल हुए इस पदयात्रा को सभी लोगों ने आशीर्वाद दिया पदयात्रा का नेतृत्व उपनिदेशक अंकित कुमार गौर ने स्वयं किया। उप निदेशक अंकित कुमार गौर ने बताया कि पदयात्रा के माध्यम से जनप्रतिनिधि को सुनिश्चित करना हमारा उद्देश्य था।
हमने हजारों लोगों को सरदार वल्लभभाई पटेल के पदचिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया इस दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस एवं पीएसी के जवान सुरक्षा में उपलब्ध रहे साथ-साथ बड़े स्तर पर प्रशासनिक एवं गैर सरकारी संस्थान का भी सहयोग रहा इस पदयात्रा के सफल आयोजन में रंजीत कुमार सैनी ,संदीप कुमार, चंद्रसिंह चंचल दीपक मेंहदी रतताका विशेष योगदान रहा उनके द्वारा युवाओं के लिए बस की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

