पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बेंच को लेकर दि बार एसोसिएशन ने सांसद का घेराव कर ज्ञापन सौंपा

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

संघर्ष समिति के आदेश व दिशा निर्देशों के अनुसार आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद। बुधवार को हाईकोर्ट स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आव्हान पर दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी मुरादाबाद के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता एडवोकेट और महासचिव कपिल गुप्ता एडवोकेट के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के द्वारा मुरादाबाद लोकसभा की सांसद रुचिवीरा के निवास का घेराव कर ज्ञापन सौंपा गया।

जिसमें उनसे से आग्रह किया गया कि वह आगामी 1 दिसंबर से शुरू होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र में संसद के अंदर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद हाईकोर्ट की बैच की स्थापना के ज्वलंत मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाएं ताकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जो विगत 40 वर्ष पुरानी हाईकोर्ट बैच स्थापना की मांग है वह पूरी हो सके। पश्चिमी उत्तर प्रदेश जिसका एक कोना सहारनपुर जिससे कि इलाहाबाद हाईकोर्ट की दूरी लगभग 750 किलोमीटर है वही दूसरा कोना मैनपुरी की इलाहाबाद हाईकोर्ट से दूरी 450 किलोमीटर से अधिक है।

जबकि पंजाब एवं हरियाणा चंडीगढ़ हाईकोर्ट, दिल्ली हाईकोर्ट, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर पीठ, राजस्थान हाईकोर्ट की दूरी पश्चिमी उत्तर प्रदेश से इलाहाबाद हाई कोर्ट की दूरी से आधी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद हाईकोर्ट की बैच का ना होना प्राकृतिक न्याय का सिद्धांत सस्ता और सुलभ न्याय के विपरीत है। बार एसोसिएशन के महासचिव कपिल गुप्ता के द्वारा कहा गया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश संघर्ष समिति के आव्हान पर सांसद के निवास का घेराव कर उन्हें ज्ञापन दिया गया है।

 संघर्ष समिति के आदेश व दिशा निर्देशों के अनुसार आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनन्द मोहन गुप्ता ने बताया कि पश्चिम उत्तर प्रदेश की एक बहुत बड़ी आबादी इलाहाबाद हाईकोर्ट की बैंच ना होने के कारण आज जिन न्यायिक दुश्वारियों से गुजर रही है उसका एकमात्र हल पश्चिम उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद हाईकोर्ट बैच की स्थापना है जिसके लिए हम रणनीति बनाकर जनमानस को भी जागरूक करेंगे। 

Read More गैंगस्टर दौजीराम की 4.10 लाख की कार कुर्क, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ताकि उन्हें इस बात की जानकारी हो कि यह सिर्फ अधिवक्ताओं का ही नहीं यह जनमानस का मुद्दा है और जब तक सब लोग मिलकर इसके लिए प्रयास नहीं करेंगे तब तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद हाईकोर्ट बैंच का प्रयास कभी पूरा नहीं हो पाएगा। हम सब लोगों को इसके लिए एकजुट करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Read More 1108 कुंडीय मृत्युंजय मां पीतांबरा महायज्ञ कलश यात्रा में उमड़ा महासैलाब 

इस अवसर पर बार के पूर्व अध्यक्ष आदेश श्रीवास्तव, अशोक कुमार सक्सेना, पूर्व महासचिव राकेश कुमार वशिष्ठ, राकेश जौहरी, अभिषेक भटनागर, आदित्य कुमार श्रीवास्तव, संजीव राघव, अतुल माथुर,आबिद अली, मुश्तर अली, शहजादा सलीम, तबस्सुम, रेनू गुप्ता, आराधना शर्मा, शाइस्ता परवीन, रमा पंत पांडे, पंकज शर्मा, अभिनव भट्ट, फिरोज आलम, सचिन कुमार, अंजार हुसैन, अजय बंसल, आशीष उपाध्याय, शिवकुमार गौतम, सुरेश सिंह, जितेंद्र प्रताप सिंह जेपी, आवरण अग्रवाल, त्रिलोक चंद्र दिवाकर, दीपक कुमार, प्रशांत सैनी, अजय पाल आदि भारी संख्या में अधिवक्ता गण मौजूद रहे।

Read More महा महोत्सव के तीसरे दिन 1108 कुण्डीय यज्ञ का हुआ शुभारंभ

संबंधित समाचार