मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर प्रगति की राह पर : फरजाना बेगम उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती फरजाना बेगम ने शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर अपने विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

नेशनल एक्सप्रेस, खटीमा (अरशद)। उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती फरजाना बेगम ने शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर अपने विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान फरजाना बेगम ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य का अल्पसंख्यक विभाग निरंतर सशक्त, पारदर्शी और जनसेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी सदैव समाज के सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देते हैं। विशेष रूप से महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही योजनाएँ पूरे प्रदेश में प्रेरणास्रोत बन चुकी हैं। फरजाना बेगम ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण योजनाएँ संचालित की जा रही हैं,

जिनके माध्यम से प्रदेश की महिलाएँ आज स्वावलंबन और आत्मविश्वास की नई मिसाल कायम कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री धामी की संवेदनशील कार्यशैली, निष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण ने उत्तराखंड को नई दिशा और गति प्रदान की है। जनता के प्रति उनका लगाव उन्हें एक सच्चा जननेता बनाता है।

बैठक के अंत में फरजाना बेगम ने मुख्यमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश के अल्पसंख्यक समाज सहित सभी वर्गों का संतुलित और समावेशी विकास हो रहा है। आज उत्तराखंड निरंतर प्रगति और समृद्धि की नई ऊँचाइयों को छू रहा है।

Read More टूंडला जंक्शन पर सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस से तीन सूटकेस चोर गिरफ़्तार 

संबंधित समाचार