चोरी का ई-रिक्शा और 12 मोबाइल बरामद, चार शातिर चोर गिरफ्तार

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

अपराधियों पर कड़ी शिकंजा कसते हुए थाना रामगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।

नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। अपराधियों पर कड़ी शिकंजा कसते हुए थाना रामगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पंजीकृत मुक़दमा से संबंधित चार अभियुक्तों को चोरी के ई-रिक्शा और 12 मोबाइल फोन के साथ दबोच लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने नगला गूलरिया के कच्चे रास्ते से चारों आरोपियो में मोमीन पुत्र अलिया उर्फ अली हुसैन, आरिफ उर्फ टिक्कुल पुत्र गफूर, समीर पुत्र बबलू और मोहसिम उर्फ नंगा पुत्र बाबू खान को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को वादी ने थाना रामगढ़ में ई-रिक्शा चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना के अनावरण हेतु दो टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी नगला गूलरिया के कच्चे रास्ते पर मौजूद हैं।

घेराबंदी कर टीम ने सभी को धर दबोचा।गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी का ई-रिक्शा तथा 12 मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Read More गोदाम से धातु चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार