सपाईयो ने मनाई वाल्मिकी जयन्ती

समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई गई।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई गई संचालन जिला महासचिव रामनाथ यादव ने किया नेताओं व कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि, संस्कृत रामायण के रचयिता थे।
वह आदि कवि के रूप में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने संस्कृत में रामायण की रचना की महर्षि वाल्मीकि द्वारा रची रामायण वाल्मीकि रामायण कहलाई रामायण एक ऐसा महाकाव्य है जो राम के जीवन के माध्यम से हमें सत्य व कर्तव्य से, परिचित करवाता हैं।सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के जीवन से हमें बहुत सीखने को मिलता है।
उनका व्यक्तित्व साधारण नहीं था उन्होंने अपने जीवन की एक घटना से प्रेरित होकर अपना जीवन पथ बदल दिया। इसके फलस्वरूप वह पूज्यनीय कवियों में से एक बने उनका यही चरित्र उन्हें महान बनाता है। हमें उनसे सीखने के प्रति प्रेरित करता है।सभी उपस्थित नेताओं ने महर्षि वाल्मीकि के बताए गये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम जिला महासचिव रामनाथ यादव पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश यादव पूर्व विधायक यशपाल रावत मिर्जा कदीर बेग बृजनाथ मौर्य महेंद्र तिवारी सुशीला भारती उर्मिला देवी राघवेंद्र तिवारी राजू मैना भाई विद्या सागर उर्फ छोटू जितेंद्र श्रीवास्तव अमरजीत यादव राहुल गुप्ता सच्चिदानंद यादव विक्की निषाद अनुप यादव ईश्वर रमेश यादव सोहराब खान फिरदौस आलम मजनु भाई मोहम्मद सलीम अजय यादव धन्नजय यादव आबिद अली मोहम्मद अली संजय श्रीवास्तव वकील निषाद बलराम यादव अजमल शेख रामनयन निषाद सतीश यादव मोहम्मद वासिफ खान आदि मौजूद रहे।