स्कूल में पेरेंट्स मीटिंग पर बुर्का को लेकर किया मुस्लिम महिलाओं ने प्रदर्शन

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

कानपुर चकेरी क्षेत्र के ओम पुरवा में स्थित न्यू विजन स्कूल से बुर्का न पहन कर आने का मामला सामने आया है

कानपुर। कानपुर चकेरी क्षेत्र के ओम पुरवा में स्थित न्यू विजन स्कूल से बुर्का न पहन कर आने का मामला सामने आया है. जानकारी अनुसार बीते शुक्रवार को स्कूल की तरफ से पेरेंट्स को एक नोटिस जारी किया गया था. कि जो भी पेरेंट्स बच्चों की पेरेंट्स मीटिंग में आए, अगर वह मुस्लिम समाज से हैं तो उनके घरों की महिलाएं नकाब पहनकर नहीं आए. अगर वह नकाब पहनकर आती हैं तो कोई बात नहीं है लेकिन नकाब उतारकर ही मीटिंग में शामिल हो सकती हैं। लेकिन स्कूल प्रबंधक द्वारा नोटिस जारी होने के बाद भी अगले दिन शनिवार को पेरेंट्स मीटिंग में जो महिलाएं बुर्का पहनकर आई थीं, स्कूल प्रशासन की तरफ से उनको पेरेंट्स मीटिंग में नकाब पहनकर जाने से रोक दिया गया था।

इसके बाद महिलाओं ने उग्र होकर विरोध कर दिया. उनका कहना था यह नियम गलत है. स्कूल में विवाद बढ़ गया तो क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई और उनको बुलाया गया तभी इसी दौरान पुलिस भी आ गई. पुलिस ने भी लोगों को समझाने की कोशिश की। वहीं स्कूल के प्रधानाचार्य ने कहा है कि हमारे यहां नियम पहले से लागू है. कभी विवाद नहीं हुआ. हमारे यहां काफी मुस्लिम बच्चे पढ़ते हैं. मुस्लिम बच्चियों को एक कमरा भी दिया गया है, जहां वह नकाब उतार कर क्लास में आती हैं. यहां 2 मुस्लिम शिक्षिका भी हैं।

वह भी बुर्का उतार कर आती हैं.स्कूल की तरफ से कहा गया है कि उनके यहां हिंदू-मुस्लिम बच्चे, बराबर की संख्या में पढ़ते हैं. यहां आज तक कोई विवाद नहीं हुआ. मगर कुछ लोग यहां विवाद करने की कोशिश कर रहे हैं। बल्कि इस स्कूल में धर्म जाति पर आज तक कोई विवाद नहीं हुआ है व किसी भी तरह से कोई मतभेद भी नहीं किया गया है किसी भी बच्चे के साथ। लेकिन स्कूल के इस कथित आदेश के खिलाफ मुस्लिम महिलाओं ने बिना किसी कारण के प्रदर्शन किया है। 

बल्कि कुछ छात्राएं बाहर से भी आई हैं और ज़बरन विवाद बनाया हुआ है। लेकिन क्षेत्रीय पुलिस ने सभी पक्षों को समझाने की कोशिश की है. इस पूरे विवाद को लेकर स्कूल प्रबंधक का कहना है कि उनके यहां पहले से ही नियम लागू हैं. कुछ बाहरी छात्र आ गए हैं, जो विवाद पैदा कर रहे हैं। 

Read More बजट में कर्मचारी हितों की अनदेखी, पुरानी पेंशन व महंगाई भत्ता विलय पर सन्नाटा: डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन

संबंधित समाचार