पीड़ित बुजुर्ग ने जिलाधिकारी से पत्नी के इलाज़ के लिए लगाई गुहार, इलाज के लिए मदद का मिला आश्वासन
नरवल थाना क्षेत्र तिलसहरी गांव निवासी सोने लाल की पत्नी का बीते 19 जून को आकाशीय बिजली गिरने से शरीर का एक हिस्सा काम करना बंद कर दिया था,
कानपुर। नरवल थाना क्षेत्र तिलसहरी गांव निवासी सोने लाल की पत्नी का बीते 19 जून को आकाशीय बिजली गिरने से शरीर का एक हिस्सा काम करना बंद कर दिया था, सोने लाल के अनुसार उस दिन उसकी पत्नी राम गोली एक खेत में काम कर रही थी वहीं गांव के ही एक व्यक्ति की दो बकरियां भी चर रही थीं, कि तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरी बकरियां तत्काल मर गई जिसका की किसान को मुआवजा भी दे दिया गया लेकिन मेरी पत्नी जिसका की अस्पताल में आज भी इलाज़ चल रहा है चिकित्सा विभाग की तरफ से कोई मदद नहीं मिली है बल्कि लेखपाल को जानकारी दी तो वह कहते हैं कि तुम्हारी पत्नी का इलाज़ आयुष्मान कार्ड से हो रहा है, तुमको कोई मुआवजा नहीं मिलेगा।
लेकिन ऐसा नहीं है सब झूठ बोल रहे हैं मेरी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है जिलाधिकारी साहब मेरी मदद करे। बल्कि लेखपाल की तरफ से झूठी रिपोर्ट लगा दी जा रही है। अधिकारियों को गलत जानकारी दी गई है। कई चक्कर लगाने के बाद लेखपाल ने मुझसे अभद्रता की और दफ़्तर से भगा दिया है। वहीं जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के जनता दर्शन में सोने लाल ने अपनी समस्या को बताया तो जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने तत्काल चिकित्सा विभाग को सूचित कर पीड़ित सोने लाल की मदद करने को कहा।
जिलाधिकारी द्वारा पीड़ित की समस्या को सुना गया व किसी अधिकारी के चक्कर लगाने की अब कोई जरूरत नहीं है, घायल महिला के इलाज़ के लिए चिकित्सा विभाग पूरी तरह से सहायता करेगा व हर स्तर पर पीड़िता की मदद ज़रूर की जाएगी का आश्वासन दिया गया है। जिस पर वहीं पीड़ित सोने लाल ने कानपुर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह का आभार व्यक्त किया है।

