राज्य मंत्री ने दिव्यांग जनों को वितरित की ट्राई साइकिल

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

कानपुर देहात सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत जनपद कानपुर देहात में आज दिनांक 27 सितम्बर 2025 को दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण योजनान्तर्गत ट्राईसाइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन, माती, कानपुर देहात में किया गया।

संवाददाता। कानपुर देहात सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत जनपद कानपुर देहात में आज दिनांक 27 सितम्बर 2025 को दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण योजनान्तर्गत ट्राईसाइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन, माती, कानपुर देहात में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मा० राज्यमंत्री (महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार), उत्तर प्रदेश सरकार श्रीमती प्रतिभा शुक्ला द्वारा 36 दिव्यांगजन लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया।

इस अवसर पर माननीय मंत्री जी के साथ जिलाधिकारी कपिल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन०, अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों हिमांशु, मंजूलता, गोविन्द, उमाकांत, कु० रिकी, सिमरन, देवराज सिंह, रामकली, माधुरी आदि सहित कुल 36 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिलें प्रदान की गईं।

यह पहल सरकार द्वारा दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मा0 मंत्री जी ने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, ताकि उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा जा सके और जीवन यापन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों की आवश्यकताओं एवं अधिकारों को प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को इन योजनाओं से आच्छादित किया जाए, जिससे किसी भी पात्र व्यक्ति को वंचित न रहना पड़े। कार्यक्रम में मिशन शक्ति 5.0 की जानकारी भी उपस्थित दिव्यांगजनों एवं जनमानस को दी गई तथा सभी से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया गया।

Read More भागवत कथा में भक्ति और विश्वास का महत्व बताया

संबंधित समाचार