दिव्य एंव मनमोहक रामलीला मंचन का भव्य आयोजन

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

श्री राम कथा मंचन समिति मुरादाबाद द्वारा भव्य धर्मिक लीला का आयोजन महानगर स्थित दीनदयाल नगर, लाजपत नगर में श्रीराम कथा मंचन समिति मुरादाबाद के तत्वावधान में दिव्या एवं मनमोहक रामलीला मंचन का आयोजन किया गया।

मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। श्री राम कथा मंचन समिति मुरादाबाद द्वारा भव्य धर्मिक लीला का आयोजन महानगर

स्थित दीनदयाल नगर, लाजपत नगर में श्रीराम कथा मंचन समिति मुरादाबाद के तत्वावधान में दिव्या एवं मनमोहक रामलीला मंचन का आयोजन किया गया। आज की लीला में दर्शको पुरातत्व की झलक देखने को मिली। जिनमें प्रमुख रूप से धनुष यज्ञ रावण बाणासुर संवाद सीता द्वारा धनुष पूजन लक्ष्मण का क्रोध ऋषि विश्वामित्र की आज्ञा से भगवान श्री राम द्वारा शिव धनुष का भजन एवं परशुराम लक्ष्मण संवाद जैसे भावपूर्ण व दर्शनीय प्रसंग का सजीव मंचन किया गया।

रामलीला मंचन में कलाकारों की भावभंगा संवाददागी एवं संगीत संयोजन में उपस्थित श्रद्धालु जनों का मन मोह लिया। धनुष बाण के जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा श्री राम कथा मंचन समिति के पदाधिकारी ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य जनमानस में धर्म संस्कृति एवं मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आदर्शों का प्रचार प्रसार करना है। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों सहित व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

रामलीला की व्यवस्था में महेश चंद्र अग्रवाल,विनोद, बाबू सक्सेना, मुकुल बंसल,श्याम कृष्ण रस्तोगी, राजीव राघव, शरद अग्रवाल, अतुल अग्रवाल,विवेक शर्मा,शमी रस्तोगी, रामकुमार गुप्ता, शिव शरण अग्रवाल, आदि ने सहयोग किया। श्याम कृष्ण रस्तोगी मंत्री श्री राम कथा मंचन समिति लाजपत नगर मुरादाबाद

संबंधित समाचार