मिशन शक्ति : महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

शनिवार को गोकुलदास गर्ल्स कॉलेज में राजनीतिक शास्त्र विभाग के सौजन्य से मिशन शक्ति फेज़–5 के अंतर्गत महिलाओं के अधिकार एवं सुरक्षा विषय पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (हिमांशु)। शनिवार को गोकुलदास गर्ल्स कॉलेज में राजनीतिक शास्त्र विभाग के सौजन्य से मिशन शक्ति फेज़–5 के अंतर्गत महिलाओं के अधिकार एवं सुरक्षा विषय पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर चारु मेहरोत्रा ने की।

उन्होंने मिशन शक्ति के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों और संवैधानिक संरक्षण के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर अपर्णा जोशी और प्रोफेसर एकता भाटिया उपस्थित रहीं।

प्रोफेसर अपर्णा जोशी ने महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधान व हेल्पलाइन प्रणाली पर चर्चा की। प्रोफेसर एकता भाटिया ने सामाजिक समानता, डिजिटल सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव पर अपने विचार साझा किए। प्रोफेसर किरण साहू जो महाविद्यालय की उप प्राचार्य एवं मुख्य अनुशासिका है।

महिला अधिकारों की आवश्यकता पर संक्षिप्त वक्तव्य देते हुए कहा कि—महिलाएं जब अपने अधिकारों से परिचित होती है, तब वह किसी भी परिस्थिति में स्वयं को सुरक्षित रखने और सही निर्णय लेने में सक्षम बनती है। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन प्रोफेसर मीनाक्षी शर्मा ने किया, जिन्होंने मिशन शक्ति की उद्देशिका तथा छात्राओं की सक्रिय भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला।

Read More देवकीनंदन जी महाराज का भव्य स्वागत

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षिकाओं में प्रमुख रूप से प्रोफेसर सुदेश कुमारी,प्रोफेसर प्रवीण सैनी, प्रोफेसर किरण त्रिपाठी, प्रोफेसर अनुराधा सिंह, प्रोफेसर सीमा गुप्ता, प्रोफेसर आंचल गुप्ता, प्रोफेसर करुणा आनंद प्रोफेसर इंदू सिंह राजपूत, डॉ. प्रीति पांडे, डॉ. प्रेमलता कश्यप, डॉ. शेफाली अग्रवाल, डॉ. रूपाली गुप्ता, शिवानी गुप्ता, डॉ. प्रज्ञा मित्तल, डॉ. मोनिका सिंह, डॉ. सीमा रानी, अपर्णा तिवारी डॉ रितु निरवाल डॉक्टर रेनू शर्मा डॉ. सविता अग्रवाल आदि की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Read More कौशांबी में महिला ने पति की लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या की

महाविद्यालय की बड़ी संख्या में छात्राएँ व्याख्यान में मौजूद रहीं और महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, साइबर जागरूकता तथा कानूनी अधिकारों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। अंत में प्राचार्या प्रोफेसर चारु मेहरोत्रा ने सभी शिक्षिकाओं, वक्ताओं और छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा राजनीतिक शास्त्र विभाग द्वारा किए गए सफल आयोजन की सराहना की।

Read More बेटे-बहू से त्रस्त बुज़ुर्ग दंपति ने मांगा इंसाफ

संबंधित समाचार