रामलीला के रंगमंच पर राम और रावण ने भयंकर युद्ध, एक दूसरे पर शक्तियों का प्रयोग

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

श्री राम कथा मंचन समिति लाजपत नगर मुरादाबाद के तत्वावधान में लाजपत नगर राम लीला मैदान के भव्य रंग मंच पर स्वामी नंदकिशोर शर्मा के कुशल निर्देशन में श्री ब्रजधाम रामकृष्ण लीला संस्थान वृंदावन के कलाकारों द्वारा नवीन प्रसंग, आकर्षक दृश्यों एवं सुमधुर संगीत सहित मनमोहक राम लीला का मंचन किया गया।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद। श्री राम कथा मंचन समिति लाजपत नगर मुरादाबाद के तत्वावधान में लाजपत नगर राम लीला मैदान के भव्य रंग मंच पर स्वामी नंदकिशोर शर्मा के कुशल निर्देशन में श्री ब्रजधाम रामकृष्ण लीला संस्थान वृंदावन के कलाकारों द्वारा नवीन प्रसंग, आकर्षक दृश्यों एवं सुमधुर संगीत सहित मनमोहक राम लीला का मंचन किया गया।

लीला में विभीषण शरणागति, रामेश्वर स्थापना लंका जाने के लिए समुद्र से रास्ता देने के लिए प्रार्थना, समुद्र पर राम का क्रोध, समुद्र पार कर अंगद को शान्ति दूत बनाकर रावण के पास भेजना, राम रावण युद्ध का ऐलान, पहले दिन रावण का युद्ध के मैदान में आना और राम और रावण ने भयंकर युद्ध होता है एक दूसरे पर शक्तियों का प्रयोग करना युद्ध करते-करते रावण मूर्छित होकर रथ में गिर पड़ता है और सारथी वापस लंका ले जाता है। 

अगले दिन युद्ध के मैदान में रावण के जेष्ठ पुत्र मेघनाथ युद्ध के मैदान में आना और अपनी मायवी शक्ति द्वारा युद्ध करना मेघनाथ और लक्ष्मण का भयंकर युद्ध होता है जब लक्ष्मण मेघनाथ से किसी भी मायावी शक्ति से पारास्त नहीं होते हैं। तब वह ब्रह्म शक्ति का प्रयोग करता है और जो लक्ष्मण जी को मूर्छित कर देती है लक्ष्मण के मूर्छित होते ही राम की सेवा में उदासी छा जाती है।

हनुमान लक्ष्मण के मूर्छित शरीर को उठाकर राम के पास ले जाते हैं राम लक्ष्मण को देखकर व्याकुल हो जाते हैं और वह कहते हैं कि मेरा लक्ष्मण किस प्रकार ठीक होगा विभीषण के कहने पर हनुमान जी लंका से सुषेण वैद्य को ले आते हैं सुषेण कहते हैं कि कल सूर्य उदय से पहले अगर संजीवनी बूटी आ जाए तभी उनके प्राण बच सकते हैं। राम हनुमान की ओर देखते हैं और संजीवनी बूटी लाने को कहते हैं हनुमान जी तुरंत संजीवनी बूटी लाने के लिए चल देते हैं। हनुमान जी की संजीवनी बूटी लेकर आने की उड़ान देखने के लिए हजारों की संख्या में राम भक्त लाजपत नगर रामलीला मैदान में उपस्थित हुए जब हनुमान जी संजीवनी बूटी लेकर ऊपर से उतर रहे थे। तब उपस्थित जनसामहू हनुमान चालीसा का पाठ कर रहा था जैसे ही हनुमान जी संजीवनी बूटी लेकर मंच पर पहुंचते हैं जय श्री राम के नारे के साथ गूंज उठता है रामलीला मैदान।

Read More खाद्य विभाग की सैंपलिंग कार्रवाई, कई प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने

व्यवस्था में श्री राम कथा मंचन समिति के अध्यक्ष महेश चंद्र अग्रवाल, महामंत्री विनोद बाबू सक्सेना, मंत्री श्याम कृष्ण रस्तोगी, कोषाध्यक्ष मुकुल बंसल, राजीव राघव, विवेक शर्मा, शम्मी रस्तोगी, अतुल अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, शिवसरन अग्रवाल, राजीव अग्रवाल,रामकुमार गुप्ता, मनोज व्यास आदि ने सक्रिय सहयोग दिया।

Read More फिरोजाबाद में चोरों का तांडव, लाखों के जेवर व नकदी पर हाथ साफ

संबंधित समाचार