रामबाग धाम चंदौसी द्वारा निकली श्री राम वर यात्रा
स्थानीय कैथल गेट स्थित दाऊजी मंदिर से श्री बारहसैनी रामलीला एवं रामबाग ट्रस्ट चंदौसी द्वारा श्री रामवर यात्रा और काली माई की शोभा यात्रा निकाली गई।
चंदौसी (संवाददाता)। स्थानीय कैथल गेट स्थित दाऊजी मंदिर से श्री बारहसैनी रामलीला एवं रामबाग ट्रस्ट चंदौसी द्वारा श्री रामवर यात्रा और काली माई की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती लता वार्ष्णेय और समाजसेवी श्री अखिलेश कुमार खिलाड़ी ने फीता काटकर किया श्री राम लक्षमन जानकी जी के रथ की आरती श्रीमती प्रवेश देवी ने उतारी शोभा यात्रा में बाबा महाकाल की अद्भुत झांकी और अघोरियों का नृत्य, भगवान नरसिंह और हिरणकश्यप प्रहलाद की झांकी, बांके बिहारी जी की झांकी और दक्षिण भारत के भगवान वेंकटेश और लक्ष्मी जी की झांकी, माता वैष्णो देवी की झांकी ने श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।
माता काली के खेलते स्वरूप ने अपने खेल से दर्शनर्थियों को मन्त्र मुग्ध कर दिया। सभी भक्तों ने गोले कटवाकर माता से आशीर्वाद प्राप्त किया। शोभायात्रा में प्रधान अशोक कुमार फैंसी, अमरीश बाबू, अमित के एस, प्रकाश चंद क डॉ सौरभ, मंगेश कुमार, आशीष कुमार, संजीव कुमार पान रतन, राकेश आर्य, अरुण सोनू पवन कुमार भट्टे वाले संजीव कैंथल वाले आदि व्यवस्था में रहे।

