स्थानीय निकायों से लेकर ग्राम पंचायतों तक वृहद सफाई कार्य कराने के निर्देश

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जिलाधिकारी अनुज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 05 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तथा दस्तक अभियान 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर की तैयारियों के संबंध में जनपद स्तरीय अंतर्विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

(मुरादाबाद) नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो। जिलाधिकारी अनुज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 05 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तथा दस्तक अभियान 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर की तैयारियों के संबंध में जनपद स्तरीय अंतर्विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों में मलेरिया, डेंगू सहित अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए व्यापक स्तर पर साफ सफाई एवं एंटी लारवा दवाओं के छिड़काव में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। विशेष तौर पर जिन ग्राम पंचायतों में मलेरिया सहित अन्य संक्रामक बीमारियों के अधिक मामले आ रहे हैं।

उनमें प्राथमिकता के साथ साफ सफाई एवं अन्य जरूरी कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में गठित समितियों की बैठक भी खंड विकास अधिकारी अनिवार्य रूप से कराएं ताकि ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव, लेखपाल, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा, एएनएम आदि सभी कर्मचारियों को स्वास्थ्य और स्वच्छता से संबंधित जिम्मेदारियां पता रहें।

नगर पालिका और नगर पंचायतों में भी उन्होंने साफ-सफाई को लेकर विशेष गंभीरता बरतने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय क्षेत्रों में प्रमुख चौराहे एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर कूड़े के ढेर नहीं दिखने चाहिए तथा नालियों की सफाई और एंटी लारवा दवाइयों का छिड़काव भी गंभीरता पूर्वक कराया जाए ताकि संचारी रोगों पर प्रभावी ढंग से नियंत्रण हो सके।

Read More परामर्श नारी उत्थान केंद्र द्वारा दो परिवारों का कराया समझौता 

उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारी और अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए की निरीक्षण के दौरान यदि लापरवाही की पुष्टि होती है तो जिम्मेदारी तय करते हुए सख्त कार्रवाई होगी। प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को सभी स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त बनाए रखने के लिए निर्देशित किया।

Read More वाराणसी में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की तानाशाही के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि मरीजों को अनावश्यक किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए साथ ही स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद सभी संसाधनों का भरपूर उपयोग करते हुए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करने में किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री मृणाली अविनाश जोशी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी गण मौजूद रहे।

Read More डिप्टी सीएसटीई कुश गुप्ता को रेलमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य पर किया सम्मानित

संबंधित समाचार