टूंडला ओवरब्रिज के नीचे अतिक्रमण पर चला पुलिस का हंटर

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

टूंडला नगर में लंबे समय से जाम और अव्यवस्था का कारण बने ओवरब्रिज के नीचे फैलते अवैध अतिक्रमण पर बुधवार को पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सख्ती दिखाई।

नेशनल एक्सप्रेस, रामपाल चौधरी (टूंडला)। टूंडला नगर में लंबे समय से जाम और अव्यवस्था का कारण बने ओवरब्रिज के नीचे फैलते अवैध अतिक्रमण पर बुधवार को पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सख्ती दिखाई। क्षेत्राधिकारी अमरीश कुमार के नेतृत्व में टूंडला थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ मिलकर मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से लगाए गए ढकेलों, ठेलों और बेंच-टेबल को हटवाया और संबंधित लोगों को दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी।

कब्जा कर होटलनुमा रूप दे दिया था ओवरब्रिज के नीचे के हिस्से को
जांच में सामने आया कि ओवरब्रिज के नीचे कुछ लोगों ने ढकेले और ठेले लगाकर उनके सामने बेंच और टेबल रख दिए थे, जिससे पूरा इलाका एक अवैध ‘होटल बाजार’ में तब्दील हो गया था। यह न सिर्फ सार्वजनिक स्थान पर कब्जा था, बल्कि इससे यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई थी।

ऑटो स्टैंड के गायब होते ही बढ़ा अतिक्रमण, चौराहा बनता गया जाम का केंद्र

कुछ समय पूर्व ओवरब्रिज के नीचे बनाए गए ऑटो स्टैंड को बंद कर दिया गया था। इसके बाद क्षेत्र में अतिक्रमण तेजी से बढ़ा और टूंडला चौराहा जाम का स्थायी केंद्र बन गया। आमजन, स्कूली वाहन, एम्बुलेंस व राहगीरों को घंटों जाम में फंसना पड़ता था।

Read More एसएसपी ने किया थाना जसराना का वार्षिक निरीक्षण 

क्षेत्राधिकारी बोले - "अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा"

Read More गांधी पार्क में हुआ भाजपा का होली मिलन समारोह आयोजित 

कार्रवाई के बाद क्षेत्राधिकारी अमरीश कुमार ने स्पष्ट कहा की ओवरब्रिज के नीचे दोबारा किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि भविष्य में किसी ने फिर से अवैध कब्जा किया, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read More सामौर बाबा महोत्सव में सजेगा 'काव्य दरबार', रविवार को होगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

पुलिस द्वारा हटवाए गए अतिक्रमण के दौरान किसी भी प्रकार के विरोध की सूचना नहीं मिली। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए इसे साहसिक कदम बताया।

संबंधित समाचार